Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउद्यान में लगाया पक्षी विश्रामगृह, जीवन की होगी सुरक्षा

उद्यान में लगाया पक्षी विश्रामगृह, जीवन की होगी सुरक्षा


Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली की प्रेरणा से स्वयं अध्यक्ष नवल मंगल ने पक्षियों की सुरक्षा के लिए एक नवाचार किया है। जिसमें पक्षी सुरक्षित रह सकेंगे।

दरअसल यह पक्षी विश्राम गृह स्टैंड बोरड़ा गणेश मंदिर परिसर स्थित मंगल वाटिका में लगाया गया है। जिसकी ऊंचाई करीब 25 फीट है। वहीं इसमें 120 पक्षी आसानी से रह सकेंगे। मंगल ने बताया कि उक्त स्टैंड का उद्देश्य पक्षियों के विश्राम एवं उनकी सुरक्षा से जुड़ा है, ताकि पक्षी धूप, बारिश, सर्दी में अपना बचाव कर सके। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर स्थित मंगल वाटिका भी नवल मंगल के सहयोग से ही बनाई गई है। जिसमें कई तरह की सुविधाएं जुटाई गई है। मंदिर दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह वाटिका मनोरंजन व आकर्षण का केंद्र भी बन रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d