Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला प्रभारी व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शुक्रवार को कोटा से टोंक जाते समय देहात मंडल ने स्वागत किया।
दरअसल ऊर्जा मंत्री जिला स्तरीय राइजिंग टोंक इन्वेस्टर मीट में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देवली उनियारा विधानसभा में हुए उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत की मंत्री बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को भगवान राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस दौरान सावरियां बैरागी, अजय सिंह शक्तावत, मदन धाकड़, भारत सिंह, लक्ष्मण धाकड़, विनोद, बाबूलाल मीणा, मुकुट धाकड़, दशरथ शर्मा सहित सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



