Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsउपचुनाव के चलते बीजेपी अलर्ट मोड पर, कांग्रेस नही हुई सक्रिय

उपचुनाव के चलते बीजेपी अलर्ट मोड पर, कांग्रेस नही हुई सक्रिय

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश की सात सीटों पर 13 नवम्बर को होने जा रहे उपचुनाव के चलते एक ओर जहां बीजेपी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी में फिलहाल कोई ज्यादा हलचल नजर नही आ रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते 3 महीनों से बीजेपी देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, विजया रहाटकर, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर , जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल समेत क़ई बड़े नेताओं ने जीतने वाले उम्मीदवारों की तलाश के साथ जातिगत समीकरणों पर तैयारियां पुरी कर ली है।हीरालाल नागर, मंत्री कन्हैया लाल तो इलाकों का दौरा कर फीडबैक भी ले रहे है तो मतदाताओं की समस्याओं पर जानकारी ले रहे है उधर बीजेपी संगठन की भी क़ई बार बैठके हो चुकी है। लेकिन इससे इतर कांग्रेस में अभी उतनी हलचल नही दिखाई दे रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर भी क़ई कयास चल रहे है। लेकिन अभी पैनल में शामिल उम्मीदवार के नाम भी बाहर नही आए है। याद रहे देवली-उनियारा सीट दो बार कांग्रेस की गोद में है। इस बार इस सीट को हथियाने के लिए बीजेपी जबरदस्त कोशिश में लगी हुई है।

अभी तक प्राथमिक स्तर पर उपचुनाव की रणनीति बनाने व सक्रियता के मामले में कांग्रेस पीछे है। हालांकि पिछले दिनों स्थानीय सांसद हरिश्चंद्र मीना क्षेत्र में आए और उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा की। लेकिन इसके बाद से हलचल न के बराबर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d