Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के मार्गदर्शन में शहर कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
संगठनात्मक नियुक्ति के तहत किशन साहू, प्रमोद मंगल, बद्रीलाल चौधरी, मुकेश सिंहल, रवि बलसोरा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी प्रकार राकेश ओसवाल को महामंत्री, ईश्वर चंदेल, अंकित बड़जात्या को मंत्री एवं शिवजी धाकड़ को प्रवक्ता बनाया है। यह मनोनयन उपचुनाव के तहत पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
उपचुनाव के तहत कानून व्यवस्था एवं पुलिस मुद्दों को लेकर एएसपी ने ली बैठक



