Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देहात मंडल देवली, नासिरदा और दूनी की संयुक्त बैठक रविवार को सिरोही देहलावलजी धर्मशाला में हुई। इसमे मुख्य अतिथि टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा प्रत्याशी सुखबीरसिंह जोनापुरिया थे।
जबकि अध्यक्षता टोंक जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, अतिथि नरेश बंसल सयोजक टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा, सरोज बंसल जिला प्रमुख, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, उप जिला प्रमुख आदेश कंवर, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी थे। जिलाध्यक्ष अजीतसिंह मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा सांसद जोनापुरिया ने कहा कि यह चुनाव उनका नही है, यह चुनाव सब कार्यकर्ता मिलकर लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओ को चुनाव के दिन पूरे समय मेहनत कर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है। नरेश बंसल और चंद्रवीर सिंह ने 2 तारीख को नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया।
इस दौरान भाजपा देवली देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी, दूनी मंडल अध्यक्ष बनवारी जाट, नासिरदा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, लोकसभा प्रत्याशी के विधि समन्वयक अजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अब याद आई कार्यकर्ताओं की
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया को पार्टी ने तीसरी बार टिकट दिया है। लेकिन वह पिछली बार चुनाव जीतने की बात क्षेत्र से कटे रहे तथा कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव न के बराबर था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है। पिछले दिनों देवली व मालपुरा की हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी भी जताई थी और अब प्रत्याशी जौनपुरिया अपने भाषणों में यह कह रहे हैं कि यह चुनाव उनका है। ऐसे में उन्हें यह समझने में करीब 5 साल लग गए कि चुनाव कार्यकर्ता व आम जनता का होता है। यदि वे चुनाव जीतते भी है तो यह सफलता उनकी न होकर पीएम मोदी लहर की होगी।



