पॉश मशीन एकत्र करेंगे
Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे देवली तहसील के राशन डीलर्स की शनिवार को दौलता मोड़ स्थित केसर माता मंदिर परिसर में बैठक हुई।
राशन डीलर सुरेश मीणा ने बताया कि उनका संगठन राशन डीलर के लिए मानदेय निश्चित करने व होम डिलीवरी की सुविधा को निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध कर रहा है। लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर आगामी एक अगस्त से सभी राशन डीलर राशन का वितरण नहीं करेंगे। वहीं विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को माताजी मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष रामलाल गुर्जर की मौजूदगी में कुछ राशन डीलर ने अपनी पॉश मशीन जमा कराई। वहीं 30 जुलाई को सभी राशन डीलर की पॉश मशीन एकत्र की जाएगी। इस दौरान निर्णय किया कि यह मशीने एकत्रित करने के लिए दो टीम में गठित की जाए, जो कि मशीने एकत्रित करेगी। इसके लिए 8-8 सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इस दौरान देवली तहसील के कई राशन डीलर बैठक में मौजूद थे।



