Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationएक करोड़ की सड़क पर उगी घास, गारंटी पीरियड में हुई बदहाल

एक करोड़ की सड़क पर उगी घास, गारंटी पीरियड में हुई बदहाल


Jahazpur News 1 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत बांकरा से झरड़ा देव नारायण हर्षलो की झुपड़िया तक बनी सड़क की जल्दी ही दुर्दशा हो गई है। करीब साढ़े 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण महज कुछ समय पहले एक करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से किया गया था।

लेकिन अब इस पर घास उग आई है। बाघरथल के ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान आवागमन के लिए ठेकेदार ने पुलिया बनवाने की जरूरत ही नहीं समझी। यहां निर्माण कार्य के दौरान कोई रोक-टोक नहीं थी। लिहाजा मनमर्जी से सड़क बना दी गई। विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस मामले से जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में जिस सड़क की गारंटी अवधि अभी पूरी नहीं हुई, वह इतनी जल्दी खराब कैसे हो गई? इससे जाहिर होता है कि निर्माण में अनियमितताएं हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच करवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d