Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकृषि मंडी में 10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद

कृषि मंडी में 10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद

किसानों को मिलेगा 2 हजार 575 रुपए प्रति क्विंटल पर भुगतान


Jahazpur News 1 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) भारतीय खाद्य निगम के गुणवत्ता निरीक्षक घनश्याम लोदा के अनुसार राज्य सरकार 10 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करेगी। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य के तहत 2 हजार 4 25 रुपए प्रति क्विंटल के अलावा 150 रुपए का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।

जिससे उन्हें कुल 2 हजार 575 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा। राजस्थान सरकार ने गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। किसान https://mspproc.rajasthan. gov.in वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत किसानों को उनके जन आधार से लिंक बैंक खाते में 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। भीलवाड़ा आगार में जहाजपुर और कोटड़ी कृषि उपज मंडी को खरीद केंद्र बनाया गया है। किसानों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए 18001806030 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

एफसीआई निरीक्षक ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीयन कराकर सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठाएं। जिससे उन्हें अपने गेहूं का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

एक करोड़ की सड़क पर उगी घास, गारंटी पीरियड में हुई बदहाल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d