Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में माह रमज़ानूल मुबारक का चांद दिखाए देने के साथ ही तरावीह (विशेष नमाज) के लिए मस्जिदे गुलज़ार हो गई हैं। इसे लेकर मस्जिदों पर रोशनी और सजावट की गई है।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश और हारुन अंसारी ने बताया कि एक रमज़ान से 26 वे रोज़े तक हाफिजों द्वारा कंठस्थ किया हुआ कुरआन विशेष नमाज में पढ़ा जाएगा। पूरे महीने लोग रोज़े रखेंगे। वहीं तिलावत (पवित्र कुरआन का पठन) करेंगे। शाही ज़ामा मस्जिद में हाफ़िज़ महफूज़ आलम, मस्जिद अल अंसार में मुफ्ती फारूक लोहार नदवी, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरकततुल्लाह खां, सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद में हाफ़िज़ मुकीम रज़ा, चार मीनार (बाबा अय्यूबी मस्जिद) हाफ़िज़ रहबर रज़ा मुरादाबादी, प्रताप नगर गोसिया मस्जिद में हाफ़िज़ शाहिद रज़ा, मोती पम्प पर हाफिज नावेद खान, देवली गांव मस्जिद में मौलाना सम्मी उल्लाह खान द्वारा तरावीह की नमाज़ अदा करवाई जाएगी। बता दे कि 2 मार्च से पहला रोजा शुरू होगा। मुस्लिम धर्म में रमजान का विशेष महत्व है। मुस्लिम लोग इस पवित्र माह में रोजे रखते हैं।



