Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाबर कला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ। जिसमें अभिभावकों ने अपने छात्रों की प्रगति रिपोर्ट देखी।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशा कुमारी मीणा, व्याख्याता भंवरलाल मीणा, सुनीता वैष्णव, नंदसिंह राजावत, सुधीर चौधरी, संतोष कुमार मीणा छगनलाल मीणा, रामरतन कुमावत आदि मौजूद थे।
बीजवाड़
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में मेगा पीटीएम में कक्षा तीन से आठवीं तक के सभी छात्र छात्राओं की 21 व 22 जनवरी को हुई दक्षता आकलन की प्रगति रिपोर्ट को अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। कमजोर विद्यार्थियों को कक्षा स्तर पर लाने के लिए कार्य योजना पर को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पारस मीना व्याख्याता ने अपार आईडी व शाला स्वास्थ्य सर्वेक्षण के संबंध मे जानकारी दी। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने दी।

गांवड़ी
वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों की मेगा पीटीएम बैठक हुई। जिसमें एसीबीओ रामराय मीणा ने भाग लिया और इस बैठक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया और जागरूक रहने का आग्रह किया।प्रधानाचार्य दयालराम मीणा एवं विमला मीणा ने दक्षता आधारित आकलन की जानकारी अभिभावकों को दी। व्याख्याता रविशंकर मीणा, अन्तिम बाला, इस्लाम बानो, विजय बिष्ट, दुर्गालाल मीणा, अनिरुद्ध गौतम समेत थे।



