Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसोते हुए लोगों के झेला झूमर झपटने का आरोपी गिरफ्तार

सोते हुए लोगों के झेला झूमर झपटने का आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस ने रात्रि के वक्त अकेले सो रहे लोगों एवं महिलाओं के कानों के आभूषण झपटकर ले जाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप पुत्र मिट्ठूलाल कालबेलिया निवासी रूपाहेली थाना लाम्बाहरिसिह मालपुरा को गिरफ्तार किया है। यह कालबेलिया गैंग का सदस्य है। दरअसल गत 10 अगस्त 2024 को चांदली की झोपड़िया में रात्रि के करीब एक बजे तीन चार व्यक्ति मकान में घुसे और चौक में सो रहे 60 वर्षीय व्यक्ति के कानों की झेला झूमर झपटकर फरार हो गए। वही जाते वक्त आरोपी पड़ोसी की बाइक भी चुराकर ले गए।

जिसे बदमाश बाद में वारदात स्थल से करीब 20 किलोमीटर दूरी में छोड़कर चले गए। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अलावा सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब और इस्माइल का योगदान रहा है। आरोपी पर अलग-अलग थाना क्षेत्र के 8 प्रकरण दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d