पुलिस की पूछताछ जारी
Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस ने थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में बाइक चुराने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो बाइक भी बरामद की गई है। यह बाइक देवली शहर से चुराई गई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित उर्फ बिट्टू पुत्र किशन लाल दरोगा निवासी कीरो की घाटी हिंडोली जिला बूंदी है। जिसने दो लोगों की यहां देवली से बाइक चुराई थी। पुलिस के अनुसार देवीखेड़ा निवासी गोपाल लाल पुत्र जोगाराम गुर्जर ने पिछले वर्ष 11 जुलाई को पटेल नगर देवली से बाइक चुराने की रिपोर्ट दी थी। इसी तरह साकेत कॉलोनी निवासी प्रेमकुमार पुत्र केसर लाल ने गत वर्ष 27 जुलाई को घर के बाहर से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने अनुसंधान के लिए हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, अब्दुल वहाब, इस्माइल और हुकुमनाथ की टीम गठित की और आरोपी रोहित उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चुराई गई दो बाइक भी बरामद हुई है। वारदात का खुलासा करने में हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब और इस्माइल का विशेष योगदान रहा है।
Crime News : सोते हुए लोगों के झेला झूमर झपटने का आरोपी गिरफ्तार



