Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा अगमगढ़ गुरुद्वारा से धुआं कला गुरुद्वारा जाने पर नगर कीर्तन का शनिवार को देवली पहुंचने पर स्थानीय गुरुद्वारा की ओर से साध संगत ने स्वागत किया।
गुरुद्वारा की नानक नाम लेवा संगत ने नगर कीर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा कर जो बोले सो निहाल के घोष से स्वागत किया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल सैकड़ो यात्रियों को स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी ने अल्पाहार वितरण किया। इस वर्ष भी कोटा अगमगढ़ गुरुद्वारा से धुआं कला गुरुद्वारा जाने के लिए नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। नगर कीर्तन यात्रा में श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी रथ वाहन में विराजमान रहे। नगर कीर्तन यात्रा श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी के साथ पंज प्यारे देवली पहुंचे। स्थानीय गुरुद्वारा की कमेटी एवं साध संगत ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की और यात्रियों का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि नगर कीर्तन यात्रा कोटा के आजमगढ़ गुरुद्वारा से शुरू हुई जो तालेड़ा, बूंदी, हिंडोली होते हुए देवली शहर पहुंची। बाद में यात्रा धन्नाभगत की तपोस्थली धुआं कला गुरुद्वारा के लिए रवाना हो गई।


