Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअपहृत युवक को पुलिस ने मुक्त कराया, वेन में ले जा रहे...

अपहृत युवक को पुलिस ने मुक्त कराया, वेन में ले जा रहे थे बदमाश

तीन आरोपी गिरफ्तार, वेन जब्त, दूनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई


Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने एक युवक को तीन बदमाशों की ओर से अपहरण किए जाने के बाद मुक्त कराया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Crime News : सोते हुए लोगों के झेला झूमर झपटने का आरोपी गिरफ्तार

दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल के अनुसार शनिवार को परिवादी सुरेश धाकड़ निवासी अंबापुरा कॉलोनी दौलता मोड देवली ने शनिवार को अपने दोस्त सुरेश कुमार गुर्जर का राजमहल से तीन लोगों की ओर से अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने हेड कांस्टेबल राजेश के नेतृत्व में टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसूचना के आधार पर मेहनत कर अपहृत सुरेश गुर्जर को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया और तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से अपहरण में प्रयुक्त वेन को भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में पुलिस ने हीरालाल पुत्र शंकर लाल मीणा, राजेश पुत्र हीरालाल मीणा एवं मायाराम पुत्र गणेश मीणा सभी निवासी निवारिया थाना दूनी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने वांछित आरोपियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 साल से फरार स्थाई वारंटी फ़ौरुलाल पुत्र रघुनाथ मीणा निवासी आमली देवल्या थाना घाड़ को गिरफ्तार किया है। वहीं उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d