Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को भाजपा नेताओं ने देवली में पौधारोपण किया।
इस दौरान भाजपा नेता विजय बैसला व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में पेट्रोल पंप चौराहा स्थित डाक बंगला परिसर में पौधे लगाए गए। यहां नीम, पीपल समेत विभिन्न किस्म के पांच दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित लोगों को प्रकृति के संरक्षण में पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया। इसी तरह भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार मीणा के नेतृत्व में शनिवार को पीपल का पेड़ लगाया गया। कार्यक्रम में देवीलाल मीणा, सुवालाल, रामजानकी समेत कई लोग मौजूद थे।



