Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे नकबजन हमीर सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकरावास में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी के अनुसार गत 26 सितंबर को परिवादी व प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकरावास रघुवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि गत 24-25 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में प्रवेश कर सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की और प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर एक मॉनिटर और इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इस पर पुलिस वृत्ताधिकारी रामसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक माह से फरार आरोपी हमीर सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र चांदसिंह राजपूत निवासी टोकरावास थाना दूनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में थानाधिकारी रतन सिंह तंवर, एएसआई उदय लाल और रमेश कांस्टेबल शामिल थे।

5 पर्यटकों ने होटल में 10,900 की उड़ाई दावत, बिल चुकाए बगैर हुए चंपत, फिर हुआ बुरा हाल, जानिए कैसे


