Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsट्रेलर चालक और खलासी पर जानलेवा हमला : गाड़ी साइड लगाने को...

ट्रेलर चालक और खलासी पर जानलेवा हमला : गाड़ी साइड लगाने को लेकर हुआ विवाद

62 हजार रुपए की लूट का भी आरोप लगाया


Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के चिंताहरण बालाजी मंदिर के पास स्थित एक होटल पर मंगलवार रात बड़ा विवाद हो गया। यहां होटल मालिक, कर्मचारियों ने ट्रेलर चालक और उसमें सवार एक युवक के साथ जमकर मारपीट की।

जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपियों ने दोनों जनों को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। सूचना पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस ने घायलों को देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। मामले में सावर थाना क्षेत्र के आलोली निवासी कालूराम पुत्र जयलाल गुर्जर ने हनुमान नगर पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी कालूराम और उसका भाई केदार गुर्जर ट्रेलर चलाते हैं। मंगलवार रात जयपुर में माल खाली कर वे वापस लौट रहे थे।

रात करीब एक बजे वे कुचलवाड़ा बायपास स्थित होटल प्रियांशी पर पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रेलर साइड में खड़ा किया और होटल पर चले गए। लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि ट्रेलर को साइड में लगाए, जिस पर केदार ने ट्रेलर एक ओर कर दिया और वे चाय पीने होटल पर चले गए। आरोप है कि इस दौरान होटल मालिक ने प्रार्थी और उसके भाई के साथ गाली गलौज की और वहीं अन्य लोगों को फोन कर बुलाया। यहां करीब 10 मिनट बाद एक अल्टो कार में चार जने आए।

वहीं सभी ने मिलकर कालूराम और केदार के साथ लोहे के पाइप और लकड़ी से मारपीट की। इस मारपीट से प्रार्थी के 2 दांत, दाढ़ टूट गई, वहीं पीठ पर भी मारपीट के निशान हैं। रिपोर्ट में बताया कि यह मारपीट जान से करने के उद्देश्य से की गई। आरोप है कि होटल मालिक और चारों लोगों ने केदार के सिर पर वार किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। यह सभी लोग दोनों जनों को बेहोश हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं सुबह ट्रेलर में संभाल की गई तो करीब 62 हजार रुपए गायब मिले। आरोप है कि आरोपियों ने यह राशि ट्रेलर से लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर जहां शुरू कर दी है।

5 पर्यटकों ने होटल में 10,900 की उड़ाई दावत, बिल चुकाए बगैर हुए चंपत, फिर हुआ बुरा हाल, जानिए कैसे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d