जानलेवा साबित हो सकती है आवाजाही
Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजमहल-टोडारायसिंह मार्ग पर बनास नदी पर बने रपटे (पुलिया) पर एक बार फिर से पानी बहना शुरू हो गया है। यह पानी डैम के गेट खोलने के बाद बहने लगा है।
इस समय रपटे को पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि बेमौसम बारिश के चलते बनास नदी में पानी की आवक हुई है। इस वजह से बीसलपुर परियोजना को डेम का जलस्तर यथावत रखते हुए अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए एक गेट खोलना पड़ा। गेट खोलने के चलते बनास नदी में पानी तेजी से बहने लगा है। यह पानी अब राजमहल-बाटुंदा रपटे पर बह रहा है।
जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की रफ्तार थम गई है। तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ पानी रपटे को क्रॉस कर रहा है, ऐसी स्थिति में रपट को पार करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात बीसलपुर बांध के गेट नंबर 10 को करीब 2 मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वही त्रिवेणी भी साढ़े 3 मीटर से ऊपर चल रही है।

बजरी माफियाओं का तांडव जारी, शादी का कार्ड देने जा रही महिला को 20 मीटर तक घसीट कर कुचल दिया


