Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहय क्षत्रिय कलाल समाज संस्थान देवली की ओर से बुधवार को नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पटेल नगर परिसर के समुदायिक भवन में हैहय कलाल समाज के आराध्य भगवान सहस्त्र बाहु की जयंती मनाई गई।
समाज के अध्यक्ष डॉ. रतनलाल सुवालका ने समाज के लोगों को जयंती की बधाई दी। इस दौरान समाज के पूर्व अध्यक्ष दलेल सिंधव, सम्पतराम सुवालका, बंसीलाल कलवार तथा संरक्षक रामस्वरूप सुवालका, प्रहलाद मेवाड़ा, कैलाश चंद्र सुवालका, महामंत्री गोपाल लाल कलवार, कोषाध्यक्ष धर्मचंद मेवाड़ा, युवा अध्यक्ष अनिल सुवालका, चेतन, प्रदीप, सत्यनारायण आदि उपस्थित थे। वहीं महिला मण्डल की कार्यकारिणी में पर्मिला देवी, यामिनी देवी, दुर्गा देवी प्रमुख थी।
कार्यक्रम की शरुवात भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। वहीं सामूहिक आरती की गई। इस मौके पर धर्मेंद्र मेवाड़ा (ऊँचा) ने सहस्त्रबाहु भगवान मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की। डॉ. रतन लाल ने समाज में प्रचलित प्रीवेडिंग शूट नहीं करने व किसी भी समारोह में भोजन जूठा नहीं छोड़ने की सभी को शपथ दिलाई। प्रमिला देवी सुवालका ने समाज हित व प्रगति में महिलाओं को सक्रिय रहने की बात कही।



