Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessएसीबी की जन जागरूकता बैठक आज देवली में

एसीबी की जन जागरूकता बैठक आज देवली में


Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आमजन को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक की ओर से देवली में बुधवार शाम 5 बजे जन जागरूकता बैठक आयोजित होगी।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष देवली चांदमल जैन ने बताया कि यह बैठक पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में होगी। इसमें एसीबी के अधिकारी आमजन, व्यापारियों से चर्चा करेंगे। एसीबी टोंक की सूचना के मुताबिक बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल, पुलिसकर्मी अजीत सिंह, ईश्वर लाल, जल सिंह बैठक में मौजूद रहेंगे तथा लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं एसीबी की कार्य प्रणाली भी लोगों को बताई जाएगी। इसके अलावा आमजन भ्रष्टाचार रोकने में किस तरह से एसीबी को मदद कर सकते हैं, यह भी जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी शहर की अग्रवाल धर्मशाला में एसीबी लोगों को जागरुक कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d