Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में बुधवार को कलस्टर स्तरीय कार्यशाला हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य किरन सोनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
अजीम जी प्रेमजी फाउण्डेशन के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन राजेश शर्मा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों को स्तर अनुसार शिक्षण, बेहतर कार्य योजना निर्माण ओर इसकी सतत समीक्षा की दृष्टि से मासिक कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें आधार रेखा मूल्यांकन की आवश्यकता एवं प्रकिया, समर केम्प की आवश्यकता एवं प्रकिया, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रोजेक्ट कार्य के बारे बताया गया। कार्यशाला में डाबर कला, मालेडा, बीजवाड, हिसामपुर, थावला, नासिरदा के प्राथमिक कक्षाओ में हिन्दी विषय के सभी शिक्षक सम्मिलित हुए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने संबलन दिया।
बालिकाएं लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयास करें, गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर
स्थानीय संघ देवली में चल रहे गाइड प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को स्काउट गाइड के अजमेर मंडल उपप्रधान व उद्योगपति नवल मंगल ने गाइड छात्राध्यापिकाओं को प्रोत्साहित किया। संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि इस दौरान मंगल ने कहा कि बालिकाएं सशक्त हैं तथा हर क्षेत्र में अपना नाम कर रही हैं। वहीं ग्रुप प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से स्काउट गाइड में सशक्तता की नींव डाले जाने का काम सराहनीय है। उप प्रधान ने शिविर का अवलोकन कर ध्वजारोहण किया। कलर पार्टी द्वारा स्वागत किया गया।
समाजसेवी हर्षा मंगल ने गाइड छात्राध्यापिकाओं से कहा कि अपने आप को कभी कमजोर ना समझे और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते चलें। तब तक न रुके जब तक कि उसे प्राप्त न कर ले। ट्रेनिंग काउंसलर अनिल गौतम और मुकेश प्रजापति ने बताया कि इस दिन गाइड टुकड़ियों ने स्थानीय संघ परिसर का अवलोकन कर श्रमदान किया।


