Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीन 33 केवी बीसलपुर प्रथम व द्वितीय फीडर पर मरम्मत कार्यों को लेकर गुरुवार शाम 4 से रात सवा 7 बजे तक बीसलपुर पंप हाउस व राजमहल फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता सिटी चंद्रशेखर ने बताया कि यह बिजली कटौती इसी समय अनुसार शुक्रवार को भी इन्हीं दोनों क्षेत्रों में होगी।



