Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के चर्च रोड स्थित सरकारी लाइब्रेरी के पास पटेल नगर में एक किराए के कमरे में चोरी की वारदात सामने आई है।
यह मकान नाथूलाल सुवालका का है। प्रार्थी बृजेश चौधरी निवासी पटेल नगर हाल निवासी नयागांव सतवाडा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया है कि चोरों ने कमरे में 70 हजार रुपए नकद, कुछ चेक और अन्य दस्तावेज चुरा लिए।
इसके अलावा, 50 और 20, 10 रुपए के नोटों की गड्डी भी चोरी हुई है। वारदात का पता 19 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे मकान पर पहुंचने पर लगा। जहां मकान का ताला और अलमारी का लॉक टूटा मिला। प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दबंग बदमाशों का दुःसाहस, सरेआम पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, देखिए विडियो


