Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमेरा विद्यालय मेरा तीर्थ' की भावना से स्कूल सजाया

मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ’ की भावना से स्कूल सजाया


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में सोमवार को इस वर्ष दीपावली का पर्व अनूठी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

छात्र-छात्राओं ने ‘मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ’ की भावना को चरितार्थ करते हुए पूरे विद्यालय को सजावट से जगमग कर दिया। विद्यार्थियों ने स्वयं रंगोली बनाई और रोशनी की व्यवस्था की। इस अवसर पर विशेष रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ज्ञान और विद्या के इस मंदिर को और अधिक आलोकित किया गया। विद्यालय के पंचायत सहायक रामकुवार मीना ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने रंग-रोशन और लाइटिंग की व्यवस्था में छात्र-छात्राओं का पूरा सहयोग किया और उनके साथ मिलकर दीपावली की खुशियाँ मनाई।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d