Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना के प्रधान चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को देवली में उद्घाटन होगा।


देवली शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बलसोरा ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन सुबह 11 बजे शहर के गौरव पथ स्थित सोनी समाज की धर्मशाला में होगा। इस मौके पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना शुक्रवार सुबह 8:30 बोरड़ा गणेश जी से जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। शुक्रवार को वे प्रदीप नगर, देवपुरा, इंद्रपुरा कॉलोनी, कास्या कॉलोनी, भगवानपुरा, कहारों का झोपड़ा, मालेड़ा, रामथला, अरनिया, बड़ला, संग्रामपुरा, बीजवाड़ समेत गांव में जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन कार्यालय में पार्टी के सभी कार्यकर्ता, अधिकारी मौजूद रहेंगे।



