Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में नामांकन वापस लिए जाने के बाद गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की ओर से चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

इसके तहत इंडियन नेशनल कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना को हाथ का सिंबल आवंटित किया गया। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला को पार्टी का कमल का चिन्ह आवंटित किया गया। इसी तरह ओमप्रकाश बैरवा को हाथी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा को झाड़ू, विक्रम सिंह गुर्जर को बोतल, आशीष कुमार नागर को बांसुरी, कन्हैयालाल लक्षकार को फुटबॉल, कमलेश कुमार माली को टॉर्च, राजू रेगर को गैस सिलेंडर, गोविंद सिंह को सिटी, जसराम मीणा को गैस का चूल्हा, देवकरण को अलमारी, मनोज कुमार पारीक को बेट तथा रामसिंह मीणा को सेब का चिन्ह आवंटित किया गया।
जिन प्रत्याशियों ने पार्टियों से आवेदन किया है। उन्हें पार्टी के अनुसार ही चिन्ह आवंटित किए गए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को कार्यालय की ओर से सिंबल दिए गए।


