Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsचौपाहियां वाहनों का मुख्य बाजार में प्रवेश हुआ बंद

चौपाहियां वाहनों का मुख्य बाजार में प्रवेश हुआ बंद

नगर पालिका ने बांधे अस्थाई बैरिकेट्स

Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली पर्व पर मुख्य बाजार में बढ़ने वाले यातायात को प्रबंध करने के लिए गुरुवार रात नगर पालिका की ओर से मुख्य बाजार के प्रवेश मार्गो पर बैरिकेट्स बांध दिए गए हैं।


यह व्यवस्था हर वर्ष की जाती है, ताकि बाजार में सुगम यातायात रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्य बाजार के प्रवेश द्वार, बस स्टैंड का निकास द्वार, गुरुद्वारा रोड पर गौरव पथ के समीप, जहाजपुर चूंगी नाका, गणेश रोड, ममता सर्कल है। इन क्षेत्रों से ग्राहक मुख्य बाजार में आते हैं। लेकिन यातायात प्रबंधन करने के लिए नगर पालिका ने अस्थाई बैरिकेट्स बांधे है। इन बैरिकेट्स के भीतर केवल दुपहिया वाहन चालक ही जा सकेंगे। वही चौपाहियां वाहन चालकों को अपने वाहन बाहर खड़े करने होंगे।

यह व्यवस्था हर वर्ष कारगर साबित होती है। यदि पुलिस और प्रशासन ऐसा नहीं कर तो मुख्य बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह व्यवस्था दीपावली तक रहेगी। उधर, नगर पालिका की ओर से ममता सर्कल पर बांधे गए बैरिकेट्स अज्ञात लोगों ने खोल दिए। जिसे शुक्रवार सुबह यातायात प्रभारी इमरान समेत आसपास के लोगों ने फिर से बांधे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d