Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकार चालक पर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज

कार चालक पर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुंचलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने एक स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ दुर्घटना कारित कर उसके पिता को घायल करने का मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में भोमराज गुर्जर ने बताया कि उसके पिता छीतर लाल गुर्जर  कुंचलवाड़ा कला से पैदल चलकर स्वयं की होटल श्रीदेवनारायण पर आ रहे थे। देवनारायण पवित्र भोजनालय के सामने कट पर एक स्वीफ्ट कार चालक ने तेज गति से चलाकर पीड़ित के पिता को टक्कर मार दी। इसमें पिता छीतर लाल को गम्भीर चोट आई। एम्बुलेंस द्वारा पिता को देवली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देवली चिकित्सकों ने कोटा रेफर कर दिया। कोटा में अस्पताल में भर्ती कराने पर वहां के चिकित्सकों ने पिता के दाहिने हिप्स पर फेक्चर बताया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d