तीन प्रतिशत गारंटीड कैशबैक की सुविधा
(बिजनेस न्यूज़)
Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के किशनराम मोहनलाल एचपी पेट्रोल पंप देवली पर अब ग्राहकों को 3 रुपए प्रति लीटर तक पेट्रोल सस्ता मिलेगा। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को एचपी कंपनी की एप्लीकेशन से भुगतान करना होगा।
पंप संचालक सौरभ जिंदल ने बताया कि वाहन मालिकों को यह सुविधा एचपी पे एप्लीकेशन से स्कैन कर भुगतान करने के बाद मिलेगी। कंपनी की एप्लीकेशन से भुगतान करने पर 3 प्रतिशत तक का गारंटीड कैश बैक ग्राहकों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह स्कीम 31 मार्च तक जारी रहेगी। जिनका वाहन मालिक लाभ उठा सकते हैं। वाहन मालिक प्ले स्टोर से यह एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।



