Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो क्लब में मानक लेखन प्रतियोगिता हुई।
इसमें क्लब के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मानक क्लब मेंटर राजेश मीणा प्राध्यापक रसायन विज्ञान व बलवीर सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक हॉलमार्क, आईएसआई मार्क, एचयूआईडी संख्या की जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम राशि कुमावत, द्वितीय विजय सैनी व तृतीय भावना बलाई, चतुर्थ निशा बैरवा रही। जिन्हें परितोषित प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय के लियाकत अली, नोरतमल बलाई, प्रियंका अलोरिया, हेमलता मीणा, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, मनीष कुमार चाष्टा, सुनील कुमार परिहार मौजूद थे।
बच्चों को स्वेटर वितरित किए
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक देवली की ओर से 35 नन्हे मुन्ने बच्चों को गरम स्वेटर भेंट किए गए। अध्यापिका मनीषा जैन ने बताया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा देवली की ओर से बैंक मैनेजर सुनील दाधीच, करण तंवर, सुनील गौतम, अक्षय गौतम देशराज मीणा आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने सभी का आभार व्यक्त किया।



