Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकैडेट्स का कैंप के लिए चयन, खेल मैदान में पौधे लगाए

कैडेट्स का कैंप के लिए चयन, खेल मैदान में पौधे लगाए


Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में एनसीसी कैडेट्स द्वारा वार्षिक कैम्प आरटीयू कोटा में सहभागिता की गई। इसमें 6 कैडेट्स का टीएससी कैम्प उदयपुर के लिए चयन हुआ है।

प्राचार्य पूरणमल वर्मा ने बताया कि इनमें तनुश्री टेलर एवं मनीषा कुमारी रेगर ने मेप रिडिंग वर्ग में, महेन्द्र सिंह शक्तावत ने फायरिंग में, खुशीराम सैनी, भावना कुमारी मीणा तथा विक्रम प्रजापत
ऑब्सटेकल कॉर्स में चयनित हुए। यह सभी कैडेट्स 29 जुलाई से 7 अगस्त तक उदयपुर में आयोजित होने वाले टीएससी कैम्प में भाग लेगें। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पीएम वर्मा एवं एनसीसी प्रभारी विजय कुमार मीणा ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं दी।

खेल मैदान में पौधे लगाए

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड के खेल मैदान में मंगलवार को 200 पौधें लगाए। अब तक खेल मैदान पर 600 पौधे लगाए जा चुके हैं।प्रधानाचार्य प्रेम लाल मीना, हनुमान जाट, राजेश वर्मा, कम्प्यूटर अनुदेशक शिवपाल मीणा, अनिता मीणा, अध्यापिका सीमा जाट, पंचायत शिक्षक एवं सभी शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने 5-5 पौधें लगाकर उनकी देखभाल करने की शपथ ली। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d