Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसभी विद्यालयों में संचालित होगी स्काउट गाइड गतिविधियां

सभी विद्यालयों में संचालित होगी स्काउट गाइड गतिविधियां


Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य जिला शिक्षाधिकारी टोंक के निर्देश अनुसार मंगलवार को स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पुस्तकालय कक्ष में स्काउट गाइड प्रारंभिक शिविर हुआ।

स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि इस शिविर में देवली ब्लॉक के विद्यालयों से विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि रहे सीओ गाइड आचु मीना व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने भी प्रशिक्षणार्थियों को अपने-अपने विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए। आचु मीणा ने कहा अब सभी सरकारी स्कूलों में स्काउट गतिविधियां संचालित होगी। प्रशिक्षक मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, बद्रीलाल कहार ने विद्यालय में स्काउट गाइड के संचालन, पंजीकरण और कोर्स संबंधी जानकारी दी व शिविरार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षक अनिल गौतम ने विभिन्न आयु वर्ग और उनकी स्काउट, गाइड, कब, बुलबुल रोवर, रेंजर भर्ती संबंधी जानकारी दी। शिविर में देवली ब्लॉक से करीब 40 विद्यालयों के स्काउट गाइड प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 18 जुलाई सुबह 11 बजे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, टोंक में जिला स्तरीय जनसुनवाई होगी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d