कॉलोनियों के मार्ग अवरुद्ध किए
Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका की ओर से मंगलवार को राजस्व ग्राम देवली के विभिन्न खसरों की भूमि पर मास्टर प्लान के अनुसार बिना भू-उपयोग परिवर्तन कराए कॉलोनी काटने पर कार्रवाई की गई।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बिना भू उपयोग परिवर्तन व आवासीय योजना का मानचित्र अनुमोदन कराए बगैर अरूपान्तरित भूखण्डों के बेचने के लिए खातेदारों द्वारा सडके निर्माण करवाई जा रही थी। सूचना पर नगर पालिका द्वारा उक्त खातेदारों द्वारा बनाई जा रही सडकों के आगे मशीन से ट्रेंच खोदकर मार्ग अवरूद्ध किया गया। यह हिस्सा देवपुरा रोड शमशान के पास है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह शक्तावत, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंता प्रियांश विजय, पुलिस जाप्ता सहित कुलदीप सिंह शक्तावत कार्यवाहक सफाई निरीक्षक व सफाई कर्मचारी थे।



