Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, एनसीसी चालू करने की मांग

कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, एनसीसी चालू करने की मांग


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत सरकार के स्वच्छता संबंधी विविध योजनाओं के प्रति राजकीय महाविद्यालय देवली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एनसीसी कैडेट्स एवं समाज में हरे, गीले, सूखे, नीले कचरें को पहचानकर, उनको पृथक करने, कचरे के पुनरूयोग, पुनर्चक्रण जानकारी, सिंगल युज प्लास्टिक के वैकल्पिक उपयोग एवं पर्यावरण के साथ समायोजन की जीवन शैली विषयों पर जागरूकता फैलाना कार्यक्रम का उद्देश्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. पीएम. वर्मा ने की। कार्यक्रम की संचालिका सह प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता रही। सहायक आचार्य अनन्त चौधरी, निशा मीणा, सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. वंदना यादव, डॉ. प्रियंका जैन उपस्थित थी।

एनसीसी इकाई पुनः चालू करने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवली के तत्वाधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में एनसीसी भर्ती को पुनः चालू करवाने के की मांग को लेकर शुक्रवार महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने देवली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि एनसीसी ईकाई को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में अकारण बंद कर दिया। जिससे नए बैच के विद्यार्थियो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्दी एनसीसी को शुरू नहीं किया गया तो मजबूरन सभी कैडेट्स और विद्यार्थी धरना देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d