Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsजिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन, विजेता पुरस्कृत

जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन, विजेता पुरस्कृत


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की कुंचलवाड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 68 वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा का समापन हुआ।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भरत सिंह शक्तावत थे। वही अध्यक्षता ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हेमराज योगी ने की। जबकि अथितियों में भाजपा नेता परमेश्वर खटीक, दुर्गालाल जांगिड़, दीपक सेन थे। संस्था प्रधान सुमित्रा मीणा ने बताया कि 17 वर्ष छात्र एवं छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सगतपुरिया व 19 वर्ष छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सगतपुरिया व छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोतिया विजयी रही। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी तथा स्मृति चिन्ह से मुख्य अथिति ने पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भरत सिंह शक्तावत ने सभी 100 प्रतिभागियों को 51 हज़ार का नकद पुरस्कार दिया। वहीं सभी।को भोजन करवाया। भामाशाओं का संस्था प्रधान सुमित्रा मीणा एवं स्कूल परिवार की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालय के राजेंद्र मीणा, बहादुर सिंह, सुरज्ञान मीणा, देरामा राम, नीरज शर्मा, निशा जैन, शक्ति मनोरमा, सुमन, देवलीला, रघुवर चास्टा, अरविन्द शर्मा समेत ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d