Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शीतला सप्तमी पर शुक्रवार कोटड़ी में रंगों का उत्सव मनाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसे लेकर देवली के श्याम भक्त भी कोटडी पहुंचे।
इस उत्सव में भगवान के साथ केसर गुलाल, फूल-पत्ती से होली खेली गई। चारभुजा ट्रस्ट मंदिर द्वारा आयोजित इस उत्सव में श्रद्धालुओं ने ठंडे व्यंजनों का भोग लगाने के बाद रंगों का उत्सव मनाया। इस दौरान गोकुल शर्मा एंड पार्टी ने विशाल भजन संध्या के साथ गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। होली के साथ श्रद्धालु श्याम के रंग में रंग गए। उत्सव में भक्तों द्वारा पापड़, मिठाइयां और ठंडाई की स्टाल लगाकर वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलता रहा। इस उत्सव में देवली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वर्षों से देवली से श्याम भक्त कोटड़ी जाकर होली खेलते आ रहे हैं।


