Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस की नव कालिका यूनिट ने शुक्रवार को हायर सेकेंडरी रोड स्थित बालिका छात्रावास के समीप बालिकाओं पर कमेंट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया ने बताया कि यह युवक विशाल रेगर पुत्र मोहनलाल रेगर निवासी ब्राह्मणों की झोपड़ियां थाना हिंडोली है, जो छात्रावास के बाहर बालिकाओं पर कमेंट कर रहा था। सूचना पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


