Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकौशल विकास के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम हुआ

कौशल विकास के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम हुआ


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शुक्रवार को 21वीं सदीं के कौशल विकास के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव व राजीव शर्मा, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर की गई । इस कार्यक्रम में 14 थीम पर आधारित गतिविधियों में देवली ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों से 30 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि छात्र वर्ग में राउमावि पनवाड़ के सोनू सैनी व छात्रा वर्ग में आरती गुर्जर पीएम श्री राउमावि दूनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबल कार्यक्रम की प्रभारी अरुणा चौधरी ने मंच संचालन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d