Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरबार, टोंक में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सतवाड़ा (राजमहल) के छात्र ने राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है।

स्कूल प्रधानाचार्य सतेंद्र जोशी ने बताया कि विद्यालय के छात्र विकास चौधरी (कक्षा 12) ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि सभी शाला परिवार और विशेष रूप से उनके मार्गदर्शक शारीरिक शिक्षक हेमराज रेगर के प्रयासों और मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्य जोशी ने छात्र व स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है।



