Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचाँद का इंतज़ार, प्रेम का त्योहार : सुहागिनों ने माँगी पति की...

चाँद का इंतज़ार, प्रेम का त्योहार : सुहागिनों ने माँगी पति की लंबी उम्र

“करवा चौथ का उत्साह”


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व संपूर्ण धार्मिक आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर सुहागिनों ने दिनभर व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना की।

सुबह से ही महिलाओं में सजने-संवरने का दौर चला, जिसके बाद पूर्ण श्रृंगार करके उन्होंने समूह में बैठकर चौथ माता की पूजा की और कथा सुनी। परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने अपनी सास और उम्र में बड़ी सुहागिनों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें श्रृंगार का सामान भेंट किया। शहर के पुलिस थाना परिसर स्थित चौथ माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर माता के सामने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

यहां कई महिलाओं ने कथा का श्रवण भी किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने व्रत का उद्यापन किया और गोरणियों (सुहागिनों) को भोजन कराकर पुण्य कमाया। रात में चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित कर व्रत खोला और भोजन किया। प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार भेंट कर उनके त्याग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इससे पहले दिनभर मनिहारी, करवा और सिंघाड़े, मूंगफली के ठेलों पर ख़ूब चहल-पहल देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं में करवा चौथ को लेकर काफी क्रेज रहा। ग्रामीण महिलाओं ने समूह में बैठकर चौथ माता की पूजा अर्चना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d