Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationक्षेत्र के दो युवक रवि मीणा तथा देवराज रवि बने आरपीएस

क्षेत्र के दो युवक रवि मीणा तथा देवराज रवि बने आरपीएस

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के परिणाम घोषित

Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरपीएससी द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के घोषित परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के दो युवकों का आरपीएस में चयन हुआ है।

वही दोनों युवकों के परिजनों को बधाई देने लोगों का तांता लग गया है। रोचक तथ्य यह है कि दोनों ही युवकों के साथ रवि नाम का संजोग है। एक का नाम रवि मीणा है तो दूसरे का नाम देवराज रवि है। जानकारी अनुसार देवली उपखंड के बंथली गांव में ग्रामीण क्षेत्र में ढोल वादन करने वाले बालकिशन राव के इकलौते पुत्र देवराज रवि ने गरीबी एवं पारिवारिक परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए आरपीएस की परीक्षा पास कर नवयुवकों को संदेश दिया है।

देवराज रवि ने बताया कि उनकी दो बड़ी बहन विमला देवी और रेखा राव है तथा उनकी माता गीता देवी एवं शिव पब्लिक स्कूल के निदेशक शिवजीलाल चौधरी की प्रेरणा से 2019 में ही आरएएस की तैयारी के लिए कोचिंग ली। देवराज रवि ने एससी केटेगरी में राजस्थान में 34 में रैंक हासिल कर बंथली सहित देवली उपखंड का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार शहर के पटेल नगर में रहने वाले डॉ. मनीष मीणा के छोटे भाई रवि मीणा ने भी आरपीएस परीक्षा पास कर अपने मूल गांव सहित देवली का नाम रोशन किया है। रवि मीणा के बड़े भाई डॉ. मनीष खज ने बताया कि रवि मीना वर्तमान में झालावाड़ थर्मल प्लांट में सहायक अभियंता के पद पर हैं।

इन्होंने एमएनआईटी जयपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। पिता फूलसिंह मीणा पूर्व में आरएसीएस के पद से सेवानिवृत हैं। वहीं एक भाई अरविंद मीना सिंचाई विभाग सीएडी बूंदी में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है।

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d