Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsदेवली के मोतीलाल ने 400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर मेडल जीता

देवली के मोतीलाल ने 400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर मेडल जीता

शहर में कई जगहों पर हुआ स्वागत

Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की जनता कॉलोनी निवासी व एथलेटिक्स मोतीलाल मीणा ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देवली का नाम रोशन किया है।

दरअसल यह चैंपियनशिप गत 8 से 12 नवंबर को फिलिपींस में आयोजित हुई। इसमें 26 देश के 5000 से अधिक एथलेटिक्स ने हिस्सा लिया। इसमें भारत ने सर्वाधिक 215 मेडल जीते। देवली की जनता कॉलोनी देवासी मोतीलाल मीणा ने 4×400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। इस दौरान देवली पहुंचने पर उनका शहर में कई जगहों पर स्वागत किया गया। लोगों ने उनका खुले वाहन में विजय जुलूस निकाला तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

पार्षद लोकेश लक्षकार, सुरेंद्र डीडवानिया, जहाजपुर चुंगी नाके पर रमेश टाक, अंकित टाक, सुनील व अमित टाक के अलावा देवली बास्केटबॉल क्लब की ओर से भी मीणा का स्वागत किया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d