Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023इस बार वोट सोच समझ कर देना मतदाता- हनुमान बेनीवाल

इस बार वोट सोच समझ कर देना मतदाता- हनुमान बेनीवाल

आरएलपी प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर के समर्थन में हुई आमसभा

Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शनिवार दोपहर आम सभा को लेकर दूनी पहुंचे।

यहां उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के देवली-उनियारा प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मतदाता अपनी ताकत को पहचाने। बेरोजगारों को रोजगार मिले, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें कम हो, मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हो, इस बात के लिए आपको वोट करना है। आपका वोट बेशकीमती है। इस बार वोट ऐसे व्यक्ति को देना जो, आपकी सुनता हो।

आजाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि परीक्षा से पहले पेपरलीक हो जाता है। विधायक और मंत्री के रिश्तेदार नौकरी पाते है। नौजवान तमाशा देखता रह जाता है। जहां भाजपा की सरकार है या राजस्थान की सरकार हो ये एक-दूसरे से कंप्टिशन कर रहे है। जिस देश में महिलाओं को देवियों को तरह पूजा जाता हो, उस प्रदेश और देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो ऐसी सरकारों का आपके जीवन में होने का क्या फायदा। वही आरएलपी प्रत्याशी विक्रम सिंह गुर्जर ने कहा कि उन्हें विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वह लोगों की भावनाओं पर खरा उतरेंगे। उनकी पार्टी हर वर्ग समाज का हित सोचने वाली है। इससे पहले दूनी में जगह-जगह स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए। वहीं मंच पर सभी पदाधिकारी का बड़ी माला पहनकर स्वागत किया गया।

इसके अलावा समर्थकों के वाहनों से यातायात जाम ना हो, इसके लिए पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई थी। आम सभा को निवाई प्रत्याशी प्रहलाद बैरवा, राधेश्याम पहाड़िया, तेजाराम धवलपुरिया, पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, खेमराज चौधरी समेत ने संबोधित किया। आमसभा में हजारों लोग शामिल हुए। आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल से मुखातिब होने के लिए समर्थकों में उत्साह देखा गया। इस दौरान सुरेंद्र बैरवा, विष्णु टेलर, पारस मोंटी साहू, रामस्वरूप जाट समेत कई समर्थक मौजूद थे। वहीं दर्जनों कार्यकर्ताओं को आरएलपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। दोनों नेता जरिए हेलीकॉप्टर यहां पहुंचे। जिसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d