Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपतंजलि आरोग्य केंद्र पर रोगियों को मिल रहा है नि:शुल्क उपचार

पतंजलि आरोग्य केंद्र पर रोगियों को मिल रहा है नि:शुल्क उपचार


Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के तहसील परिसर के पास स्थित पतंजलि आरोग्य केंद्र व स्टोर में प्रतिदिन रोगियों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक व प्राकृतिक उपचार की सुविधा मिल रही है।

आरोग्य केंद्र संचालक मुकेश मित्तल ने बताया कि केंद्र पर पतंजलि हरिद्वार से प्रशिक्षित वैध युवराज प्रतिदिन रोगियों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दे रहे। प्रशिक्षित वैध रोगियों को नाड़ी परीक्षण के साथ एक्यूप्रेशर, आहार विहार व आयुर्वेद पद्धति से उपचार की जानकारी दे रहे। यहां सर्दी, जुकाम, खांसी, पुराना बुखार, थायराइड, डायबिटीज, बीपी, हृदय रोग, एलर्जी समेत लाइफस्टाइल डिजीज का परामर्श मिल रहा है। इससे आमजन लाभान्वित हो रहा है। केंद्र संचालक मित्तल ने बताया कि रोगियों को परामर्श नि:शुल्क दिया जा रहा है।

प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम तक यह सुविधा दी जा रही है। वही आरोग्य स्टोर पर पतंजलि की सभी दवाइयां, कॉस्मेटिक, हर्बल प्रोडक्ट, घरेलू सामान, रसोई उत्पाद किफायती दर पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ो लोग प्रशिक्षित वैध से परामर्श लेकर लाभान्वित हो चुके है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d