Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखाद्य अनुज्ञा शिविर में 48 को मिले लाइसेंस

खाद्य अनुज्ञा शिविर में 48 को मिले लाइसेंस


Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 49 व्यापारियों के आवेदन प्राप्त हुए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशन में 48 लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन मौके पर ही जारी किए गए। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर ने व्यापारियों को लाइसेंस वितरित कर मोटे अनाज की उपयोगिता बताई और मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिए आमजन को जागरूक किया। इस दौरान टीम सदस्य दिनेश जैन, तिलक वर्मा, रामेश्वर और राकेश ने सहयोग किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोर, कैंटीन, डेयरी और फेरीवालों सहित सभी खाद्य कारोबारियों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है और बिना पंजीकरण व्यवसाय करना दंडनीय अपराध है।

Oplus_16908288

विभाग ने सभी शेष व्यापारियों को शीघ्र ई-मित्र या आगामी शिविरों के माध्यम से पंजीकरण कराने की बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d