Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसामाजिक समरसता और पंच-परिवर्तन पर दिया जोर

सामाजिक समरसता और पंच-परिवर्तन पर दिया जोर

चारभुजा मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न


Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव के चारभुजा मंदिर परिसर में शुक्रवार रात 8 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा रामदरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सीताराम पंचोली ने की। मुख्य वक्ता खंड संघ चालक लक्ष्मीकांत पारीक रहे। पारीक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे ‘पंच-परिवर्तन’ अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय सिंह शक्तावत, सचिव मुकेश सैनी और कोषाध्यक्ष नंदलाल सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जन-जागरण करना है।

मंच का सफल संचालन खंड के सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक कुमार दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती की गई और उपस्थित जनसमूह में प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान छीतर सिंह शक्तावत, नानूलाल चौधरी, धर्मचन्द जैन, राजू लुहार, दुर्गालाल खटिक, कालू राम कलवानिया, गोविन्द महेश्वरी, मनीष पाराशर, रवि सेन, नवीन चौधरी, दीनु महाराज, गोपाल सुवालका, बिहारी लाल वर्मा, शिव चंद्र चौधरी, शिवराज गुर्जर, रामलाल जाट, महिपाल सिंह और शिवराज प्रजापत सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d