Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 जून को विशेष वर्षा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अमर चन्द गुर्जर के अनुसार प्रदेश में खुशहाली, लोक कल्याण और लोक मंगल की कामना के लिए यह विशेष पूजन कार्यक्रम बोयडा स्थित गणेश मंदिर में आयोजित होगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। इस आयोजन के लिए सुबह 9.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है।



