Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsखुशी गुर्जर का राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चयन

खुशी गुर्जर का राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चयन


Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। मेले के पहले दिन विज्ञान प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित मॉडल व प्रदर्शनी लगी।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव के मोरमुकुट सिंह ने बताया कि उक्त विज्ञान मेले में नयागांव राजकोट की छात्रा खुशी कुमारी गुर्जर पुत्री घासीलाल गुर्जर कक्षा 8 ने कक्षा 6 से 8 वर्ग में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं उपप्रादर्श जैविक प्राकृतिक खेती में चावल की फसल के नवाचार तथा उत्पादन दुगना करने के विषय में भाग लिया। इसमें छात्रा को जिले में प्रथम स्थान मिला। छात्रा का इस वर्ग एवं उपप्रादर्श में राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चयन हुआ है। जिसके लिए छात्रा को एसएमसी सदस्यों, स्टाफ ने बधाई दी। इसी तरह सीनियर वर्ग में राजकोट स्कूल की छात्रा कल्पना मीणा ने गणितीय संरूपण एवं संगणनीय सोच विषय पर मॉडल मैथमेटिकल मैजिकल पार्क का निर्माण एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d