Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचोरी के मामले में कार्रवाई नहीं हुई, ज्ञापन सौंपा

चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं हुई, ज्ञापन सौंपा


Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के निवारिया निवासी एक व्यापारी ने मुख्यमंत्री के नाम देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा। यह व्यापारी संजय कुमार जैन पुत्र महेंद्र कुमार जैन है। जिसने चोरी के प्रकरण में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

ज्ञापन में संजय कुमार जैन ने बताया कि वह पाटनी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से निवारिया में अपना व्यवसाय करता है। जिसका गोदाम निवारिया निवासी अशोक कुमार शर्मा के भवन में था। जहां पीड़ित अपना माल रखता था। मार्च 2023 में पीड़ित व्यापारी ने 1400 बोरी सरसों की यहां रखी। वही 5 फरवरी 2024 को जब व्यापारी गोदाम पर गया तो वहां एक भी सरसों की बोरी नहीं मिली। वहीं पूरा गोदाम साफ सुथरा था। पीड़ित व्यापारी ने मकान मालिक अशोक कुमार से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। व्यापारी संजय कुमार जैन ने ज्ञापन में बताया कि इसके बाद पीड़ित ने दूनी थाने में मामला दर्ज कराया। लेकिन 8 माह बाद भी पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकामयाब रही। इससे पीड़ित व्यापारी आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान है। इस दौरान अन्य कई लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने चोरी के खुलासा करने एवं दोषी को पकड़े जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d