Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsखेत की तारबंदी तोड़ने का आरोप, मामला दर्ज

खेत की तारबंदी तोड़ने का आरोप, मामला दर्ज


Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सावंतगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने अपने खेत की तारबंदी व खंबे तोड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को यहां देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

यह मामला शिव सिंह पुत्र रामनाथ मीणा निवासी सावंतगढ़ ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत 11 मई को पीड़ित ने अपने खेत की मेड पर तारबंदी की। वही उसी रात 10 बजे करीब महेंद्र पुत्र खेमराज मीणा ने फोन कर यह तारबंदी तोड़ने की धमकी दी। इस पर प्रार्थी ने कहा कि वह क्षेत्र के पटवारी को बुलाकर सहमति से खेत का माप करवा लेंगे। आरोप कि महेंद्र ने इससे इंकार कर दिया तथा प्रशासन। निर्णय मानने से इनकार कर दिया रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 12 मई को महेंद्र, गंगासिंह, खेमराज, बादाम, गणगौर, केसफूल समेत लोगों ने मिलकर जलियां तोड़ दी व खंबे हटा दिए। रिपोर्ट में बताया कि जिस खेत को वह लोग अपना बता रहे हैं। इसमें 9 खातेदार है। वही पीड़ित का 1/6 हिस्सा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि यह रिपोर्ट उन्होंने उसी दौरान दे दी थी।

इसी तरह थाना पुलिस ने मंगलवार को राजकीय अस्पताल के समीप ट्रैक्टर में तेज आवाज में टेप बजाने के आरोप में आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक महादेव पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी आंवा, थाना दूनी के खिलाफ मामला दर्ज कर टेप मशीन जब्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d